अंतिम रिपोर्ट पर उठे सवाल, एसपी से पुनर्विवेचना की गुहार

अंतिम रिपोर्ट पर उठे सवाल, एसपी से पुनर्विवेचना की गुहार

# स्टेबलाइजर-स्टार्टर चोरी मामले में विवेचक पर पक्षपात का आरोप, नामजद आरोपितों पर धमकाने का भी दावा

जौनपुर। 
गुलाम साबिर
तहलका 24×7 
               सुजानगंज थाना क्षेत्र के अलैया गांव निवासी लालता प्रसाद पांडेय ने स्टेबलाइजर और स्टार्टर चोरी के मामले में पुलिस द्वारा लगाई गई अंतिम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया।उन्होंने अंतिम रिपोर्ट निरस्त कर किसी निष्पक्ष अधिकारी से पुनर्विवेचना कराने के साथ ही नामजद आरोपितों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में लालता प्रसाद ने आरोप लगाया कि सात मई 2026 को उनकी मशीन पर लगा स्टेबलाइजर और स्टार्टर चोरी कर लिया गया था।मामले में उन्होंने रामकृष्ण उपाध्याय उर्फ शांतनु, कमलकृष्ण उपाध्याय पुत्रगण आलोक उपाध्याय तथा संतोष उपाध्याय पुत्र देवमणि उपाध्याय को नामजद करते हुए सुजानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़ित का आरोप है कि मामले की विवेचना के दौरान विवेचक ने निष्पक्षता से साक्ष्यों की जांच करने के बजाय आरोपित पक्ष से मिलीभगत कर उसके द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को नजरअंदाज कर दिया और मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी।पीड़ित का यह भी दावा है कि एकतरफा कार्रवाई से नामजद आरोपितों के हौसले बढ़ गए हैं और वे उसे लगातार डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।
लालता प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थाना सुजानगंज से प्रेषित अंतिम रिपोर्ट को निरस्त कर मामले की पुनर्विवेचना किसी अन्य निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए।साथ ही नामजद आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रार्थना पत्र के साथ आरोपितों के कथित आपराधिक इतिहास से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है।
Previous articleरिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ बीज प्रमाणीकरण संस्था का उपनिदेशक
Next articleस्वतंत्रता दिवस पर दौड़ेगा जौनपुर, क्रॉस कंट्री रेस में दिखेगा खिलाड़ियों का दम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?