अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बड़ौना गांव निवासी पीड़ित पप्पू ने अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी को शिकायती पत्र सौंपा है।पप्पू का आरोप है कि उसकी मुलाकात रविंद्र कुमार बिंद निवासी नरवारी, थाना पवई, आजमगढ़ से हुई।
रविंद्र ने पप्पू की मुलाकात विजयभान बिंद से करवाई। कुछ दिनों की आवाजाही के बाद रविंद्र ने जमीन का बैनामा करवाने के नाम पर पैसों की मांग की। पीड़ित ने रविंद्र के भरोसे पर हरिमोहन बिंद के नाम से पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिया। कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे या जमीन के बैनामे की बात की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
जब पप्पू ने रविंद्र और विजयभान से मिलकर अपने पैसों की मांग की, तो दोनों ने न केवल पैसे देने से इनकार कर दिया बल्कि उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर शाहगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
Previous articleसात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर सम्पन्न
Next articleराष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 6 छात्र चयनित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?