सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर सम्पन्न

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर सम्पन्न

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
            फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालिमाबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर रक्तदान के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. राज बहादुर यादव कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अब्दुर्रहमान द्वारा तेलावते कुरआन पाक के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।अफरा, सृष्टि गुप्ता एवं साक्षी विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया, साथ ही वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित दयानाथ गुप्ता ने मुख्य अतिथि स्वागत करते हुए विशेष शिविर में किए गये कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. राजबहादुर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य समाज में एकता और समरसता को फैलाना है।
उन्होंने युवाओं का आवाहन किया कि वे इस मुहिम में जुड़े और साथ ही गोद लिए गांव में एक स्वयंसेवक अगर एक घर को जागरूक और सजग करता है तो राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य अपने आप में पूर्ण दिखता है। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहा है, इस वर्ष भी महाविद्यालय ने इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया है तथा रक्तदाताओं को अनेकों अनेक शुभकामनाएं भी प्रेषित की। प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए गांव में जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता, स्वच्छता जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता, शैक्षिक जागरूकता और रक्तदान जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवायोजना के बैनर तले सामाजिक समरसता के पहलुओं पर बढ़-चढ  कर हिस्सा लेता रहा है। प्राचार्य ने भी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके इस योगदान को सराहा।रक्तदाताओं में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. पूजा रानी, राज कपूर यादव व स्वयंसेवकों में मो. साद, विवेक, जिगर, प्रियंका, विनय कुमार मौर्य, रविकांत मौर्य सहित 18 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही  240 स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जांच करवायी। रक्तदान शिविर अनीता हॉस्पिटल और ब्लड बैंक अखंनसराय के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित दयानाथ गुप्ता, ओमप्रकाश चौरसिया, डॉ. अनामिका पांडेय व डॉ. शिव प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से शिविर का संचालन किया।इस अवसर पर डॉ. राकेश सिंह, रेयाज अहमद, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. खुरशीद हसन खां, कहकशां खान, गीता देवी, डॉ. रविन्द्र कुमारा, डॉ. विनय कुमार, डाॅ. पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. पूजा रानी, डॉ. भाष्कर तिवारी, डाॅ. संजय यादव, डॉ. रामचंद्र मौर्य, परशुराम विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, राज कपूर यादव, रविन्द्र वर्मा, धूरेन्द मौर्य, नाजिया शाहिद, दरखशां सिद्दीकी, अंकुर, अनीता कन्नौजीया, ज़ाहिद हसन, सुशील कुमार मिश्र, मो. वामिक उपस्थित रहे
Previous articleयूपी बोर्ड एग्जाम: हिजाब था बहाना, परीक्षा छोड़ने वाली छात्राएं निकलीं डमी!
Next articleअपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?