आजमगढ़ का नाम हो सकता है आर्यमगढ़, सीएम योगी ने जनसभा में दिए संकेत
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
लोकसभा उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वहीं आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर आपके पास आया है चूकिएगा मत… आजमगढ़ को आतंकगढ़ मत बनने दीजिए।



















