जौनपुर : अग्निपथ उपद्रव के चलते 9 ट्रेनें रद्द, हलकान दिखे यात्री
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए रविवार को प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर मुस्तैद रहा। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए जनपद से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। सिटी स्टेशन से होकर सुल्तानपुर की ओर जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस और सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन रद् रही। सिटी स्टेशन और जौनपुर जंक्शन पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।


















