आजमगढ़ : छोटे भाई को करेंट से बचाने में बड़े भाई की दर्दनाक मौत 

आजमगढ़ : छोटे भाई को करेंट से बचाने में बड़े भाई की दर्दनाक मौत 

मुबारकपुर। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र के नेवादा मुहल्ले में टाइल्स लगाने का काम करने के दौरान छोटा भाई करेंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बड़े की करेंट से मौत हो गई। वहीं छोटा भाई बाल-बाल बच गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के भेजने के लिए पहुंची तो महिलाएं भड़क गई।
मुबाकरपुर के मिल्लतनगर निवासी इब्राहिम टाइल्स लगाने का काम करता है। उसके साथ छोटा भाई अहमद रजा भी यही काम करता है। शनिवार को दोनों भाई नेवादा मुहल्ले में एक व्यक्ति के घर टाइल्स लगा रहे थे। इसी दौरान छोटा भाई अहमद रजा करेंट की चपेट में आ गया। यह देख बड़ा भाई इब्राहिम उसे बचाने के लिए दौड़ा। किसी तरह उसने छोटे भाई को तो करेंट से दूर कर दिया लेकिन खुद उसकी चपेट में आ गया। जब तक उसे करंट से अलग किया जाता तब तक वह मौके पर ही अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मृतक सात भाईयों में सबसे बड़ा था। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो घर की महिलाओं ने विरोध कर दिया। समाचार लिखे जाने तक काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर शक्ति मोहन अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए थे और परिजनों को समझा कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया।
Previous articleबांदा : डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार बड़ी मां-भतीजे की दर्दनाक मौत 
Next articleकानपुर : डाक्टर से एकतरफा प्यार में पागल सनकी को अस्पताल कर्मियों ने धुना 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?