आजमगढ़ : बिजली कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

आजमगढ़ : बिजली कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

जीयनपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के हरैया गांवसभा के लोहरैया बस्ती के चौहान बस्ती में सोमवार की शाम पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बिजली विभाग के अवर अभियंता आकाश गुप्ता आदि कर्मचारियों को विजिलेंस टीम ने छुड़ाया।
सोमवार की शाम को विद्युत सब स्टेशन मिर्जापुर मालटारी की टीम बकाएदार मुंशी चौहान के कनेक्शन काटने के लिए गई। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अवर अभियंता आकाश गुप्ता और अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से बातचीत की। कहा कि उन्हें समय दिया जाए, वह बिल जमा कर देंगे।
प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय ने कहा कि बिना सूचना दिए इन लोगों ने कनेक्शन काटना शुरू किया। इसका विरोध ग्रामीण महिलाओं ने किया। विद्युत कर्मी ग्रामीणों से कनेक्शन नहीं काटने के बदले 5000 से 10000 रुपये की मांग करने लगे। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों के साथ प्रधान प्रतिनिधि ने भी बदसलूकी की।
हालांकि सूचना पर गांव पहुंची विजिलेंस टीम ने चौहान बस्ती के बकाएदारों के कनेक्शन काटे। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी। हायक अभियंता बिजली विभाग अखिलेश यादव ने बताया कि हम तहसील दिवस पर थे। सूचना मिली और विजिलेंस की टीम भी पहुंची। बकाएदारों की बिजली काट दी गई है। बदसलूकी करने वालों के खिलाफ विजिलेंस की टीम तहरीर देनी की तैयारी में है।
Previous articleपितृऋण से कोई भी, कभी भी नहीं हो सकता है उत्तीर्ण- रजनीकांत
Next articleआजमगढ़ : धार्मिक पुस्तक जलाने के मामले में एक महिला गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?