आजमगढ़ : माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1.45 लाख की लूट

आजमगढ़ : माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1.45 लाख की लूट

# घंटों सीमा विवाद में उलझी रही महराजगंज और बिलरियागंज पुलिस

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                महराजगंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर एक लाख 45 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सीमा क्षेत्र का मामला होने के चलते महराजगंज और बिलरियागंज पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही।

बाद में महराजगंज थाने में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के इसारू गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र जगबहादुर यादव सेव माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बिलरियागंज ब्रांच में बतौर सीनियर सीआरओ के पद पर कार्यरत है। वह समूहों के माध्यम से पैसा वसूल कर जमा करने का काम करता था। शुक्रवार को वह महराजगंज क्षेत्र के गांवों से पैसा कलेक्शन कर वापस ब्रांच पर लौट रहा था। राजेंद्र के अनुसार उसके बैग में कलेक्शन के 1,45,600 रुपये थे। अभी वह महराजगंज- बिलरियागंज बार्डर पर खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर ही पहुंचा था कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। राजेंद्र जब तक कुछ समझता तब तक एक बदमाश ने उसे असलहा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने रुपये रखा बैग छीन लिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लूट के घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में महराजगंज और बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटों सीमा विवाद में दोनों थानों की पुलिस उलझी रही। बाद में घटनास्थल महराजगंज थाना में चिन्हित हुआ। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर महराजगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
Previous articleजौनपुर : 134 एसआई और 1007 सिपाही चुनाव ड्यूटी में भेजे गए मथुरा
Next articleजौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के वांछित अभियुक्त रंगा और बिल्ला गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?