आज से खत्म होगा यूपी की जिला पंचायतों का कार्यकाल, 12 जुलाई से अध्यक्ष बनेंगे प्रशासक

आज से खत्म होगा यूपी की जिला पंचायतों का कार्यकाल,12 जुलाई से अध्यक्ष बनेंगे प्रशासक

लखनऊ। 
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश की सभी जिला पंचायतों का वर्तमान कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 12 जुलाई से नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक के रुप में कार्य करेंगे।पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस अनिल कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशासक के रुप में कार्यरत अध्यक्ष अधिकतम छह माह तक केवल नियमित एवं आवश्यक प्रशासनिक कार्य ही कर सकेंगे।
इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार के नीतिगत या वित्तीय महत्व के नए निर्णय लेने की अनुमति नहीं होगी।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विशेष अथवा महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर निर्णय लेना आवश्यक होगा,तो संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही उस पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था नई जिला पंचायतों के गठन तक प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और किसी भी बड़े नीतिगत निर्णय पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। इस आदेश के बाद प्रदेश की सभी जिला पंचायतों में 12 जुलाई से अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।
Previous articleसैलरी घटी, ड्यूटी बढ़ी, छुट्टियां हुईं कम, राम मंदिर के 24 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा
Next articleचाकू की नोक पर प्लंबर से लूट, कुछ ही घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?