चाकू की नोक पर प्लंबर से लूट, कुछ ही घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

चाकू की नोक पर प्लंबर से लूट, कुछ ही घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               बक्शा थाना पुलिस ने चाकू के बल पर प्लंबर मिस्त्री से नकदी छीनने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी लालसाहब ने मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि वह नेवादा गांव में पिछले पांच दिनों से प्लंबर का कार्य कर रहे थे।काम खत्म होने के बाद वह संतोष और अंकित के साथ बाइक से धनियामऊ स्थित अपने ससुराल जा रहे थे।आरोप है कि धनियामऊ अंडरपास पुलिया के पास पहले से खड़े बाइक सवार सरायहरखू गांव निवासी दिलीप गौतम और अजय बिंद ने उन्हें रोक लिया।दोनों ने चाकू दिखाकर धमकी दी कि काम से लौटे हो,दो हजार रुपये दो,नहीं तो जान से मार देंगे।
भयभीत होकर लालसाहब ने अपनी जेब से 1,500 रुपये निकालकर आरोपियों को दे दिए।सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस सक्रिय हो गई और माई रोड बंधवारीबीर के पास से दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleआज से खत्म होगा यूपी की जिला पंचायतों का कार्यकाल, 12 जुलाई से अध्यक्ष बनेंगे प्रशासक
Next articleप्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, ताला तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?