‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पिंडरा में हजारों पौधे रोपे गए
पिंडरा,वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को पिंडरा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने हजारों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।नेवादा स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में पिंडरा ब्लॉक की ओर से वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें सैकड़ों पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर भाजपा नेता रविशंकर सिंह,ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा,बीडीओ देवेंद्र सिंह,एसडीओ प्रशांत शुक्ला,जेई राजकुमार,ग्राम प्रधान सुनील सिंह, धर्मेंद्र सिंह,सचिव लालबहादुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जिला उद्यान विभाग एवं एफपीओ बड़ागांव के तत्वावधान में असवारी और जनकपट्टी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से दो हजार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष राय,उद्यान निरीक्षक बचाऊ राम,एडीओ अर्पित श्रीवास्तव,प्रदीप पटेल तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

फूलपुर में खाद्य विभाग और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान एफएसओ आरसी यादव,व्यापार मंडल संरक्षक मुन्नालाल चौरसिया, अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।हिंदू युवा वाहिनी ने पिंडरा स्थित हनुमान कोट मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता वंशनारायण पाठक,मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, निर्मल सिंह’धीरू’और संजीव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

वहीं,सहकारिता विभाग एवं विपैक्स के अधिकारियों ने एडीओ सहकारिता प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में पौधरोपण किया।पिंडरा स्थित गुलाब कुंवरी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने परिसर में पौधे लगाए।देवराई और पिंडरा ग्रामसभा सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों,गैर सरकारी संगठनों तथा परिषदीय विद्यालयों में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


















