आयकर विभाग की टीम ने वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित रकाबगंज के रुक्मणी धर्मशाला के पास रहने वाले अग्रवाल के घर और दुकान पर शनिवार को छापेमारी शुरू की थी, जो अब तक जारी है। आयकर विभाग के करीब दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं और अग्रवाल के घर के बाहर अब भी पुलिस फोर्स मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान तीन करोड़ रुपये कैश बरामद किये गये हैं।
कानपुर और कन्नौज के चर्चित कारोबारी पीयूष जैन पर शिकंजा कसने के बाद अब आयकर विभाग लखनऊ के 4 कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। नरेंद्र अग्रवाल के घर पर शनिवार देर रात से आयकर विभाग की टीम मौजूद है, अग्रवाल इलाके के बड़े सुपारी बताए जाते हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, उनके हवाला कारोबार से जुड़े का शक है। जांच में टैक्स चोरी के दस्तावेज बरामद होने की भी बात कही जा रही है। लखनऊ में जिन व्यापारियों के यहां छापे की हुई, उनमें नरेंद्र अग्रवाल के अलावा एक अन्य का नाम अमित अग्रवाल बताया जा रहा है।

