कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के लिए याद किए जाएंगे राजस्व निरीक्षक संजय राय
# लेखपाल संघ ने सम्मान समारोह आयोजित कर दी विदाई, अधिकारियों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में मंगलवार को राजस्व निरीक्षक संजय राय के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और लेखपालों ने उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव,कर्तव्यनिष्ठा तथा सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व की सराहना करते हुए स्वस्थ,सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सौरभ कुमार ने की, जबकि संचालन विकास केशरवानी ने किया।मुख्य अतिथि सदर तहसीलदार आशीष सिंह ने कहा कि संजय राय ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन किया।उनका कार्य व्यवहार सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष ई.विकास सिंह एवं मंत्री विवेक सिंह ने संजय राय को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार,पूर्व जिलामंत्री रामप्रताप सिंह,पवन सिंह,ऋतुराज चौधरी,श्याम सुंदर यादव, बृजकिशोर यादव,सनंदन भट्ट,प्रीति सिंह,नीतू सिंह,तनु प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लेखपाल एवं कर्मचारी मौजूद रहे।समारोह का समापन संजय राय के सम्मान में भावभीनी विदाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

















