नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान नहीं

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव,पहचान नहीं

खुटहन जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                 बंदनपुर गांव स्थित शारदा सहायक नहर की पुलिया के पास गुरुवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह नहर में एक युवक का शव औंधे मुंह बहता दिखाई दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर थाने ले आई।पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन काफी देर तक कोशिश के बावजूद सफलता नहीं मिली।मृतक ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी,जबकि शरीर के निचले हिस्से में कोई वस्त्र नहीं था।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleकर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के लिए याद किए जाएंगे राजस्व निरीक्षक संजय राय
Next articleखेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?