कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील के रुप में पेश हुईं ममता बनर्जी, बंगाल हिंसा मामले में रखीं दलीलें

कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील के रुप में पेश हुईं ममता बनर्जी,बंगाल हिंसा मामले में रखीं दलीलें

कोलकाता। 
तहलका 24×7 
              पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रुप में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा से जुड़े मामले में अदालत के समक्ष पक्ष रखा और कई गंभीर आरोप लगाए।
सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ने न्यायालय को 10 मृतकों की सूची सौंपी और दावा किया कि इनमें छह हिंदू समुदाय से थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा के दौरान पुलिस की मौजूदगी में घरों और कार्यालयों में लूटपाट की घटनाएं हुईं,लेकिन कई मामलों में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई।उन्होंने अदालत के समक्ष एक 92 वर्षीय अनुसूचित जाति की विधवा महिला और उसके परिवार को कथित रुप से घर से बेदखल किए जाने का मामला भी उठाया।ममता बनर्जी ने कहा कि हिंसा प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की जरुरत है।वहीं,कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
Previous articleNHRC पहुंचा प्रतीक यादव की मौत का मामला, NGO ने SIT जांच की मांग उठाई
Next articleभीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?