कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर

रांची। 
तहलका 24×7 
                झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था।इसी दौरान जामताड़ा जिले में उसने शौचालय जाने की बात कही,जिस पर पुलिस ने कैदी वाहन रोका।पुलिस के अनुसार,वाहन रुकते ही सुजीत सिन्हा ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास किया।
आरोप है कि उसने पुलिस पर फायरिंग भी की।इसके बाद सुरक्षा में तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बताया जाता है कि 9 अक्टूबर 2025 को सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से झारखंड जेल प्रशासन ने सुजीत सिन्हा को मेदिनीनगर केंद्रीय कारा से साहिबगंज मंडल कारा स्थानांतरित किया था। यह निर्णय पलामू पुलिस और मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया था।
रेडमा मेदिनीनगर निवासी सुजीत सिन्हा का आपराधिक नेटवर्क झारखंड के कई जिलों में फैला हुआ था।उसके खिलाफ रांची,हजारीबाग,लातेहार,चतरा,रामगढ़ और पलामू सहित विभिन्न जिलों में 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।इनमें हत्या,रंगदारी,आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर मुकदमे शामिल थे।केवल पलामू जिले में ही उसके खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं।हालांकि,कुछ मामलों में वह न्यायालय से बरी हो चुका था,जबकि कई मामलों की सुनवाई अभी लंबित थी।
Previous articleमहिला सुरक्षा पर सवाल: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में यूपी पुलिस का सिपाही हिरासत में
Next articleप्रेमिका के टैटू पर भड़का प्रेमी, बीच सड़क पर मारी 3 गोलियां, फिर खुद को भी किया शूट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?