12.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

कोर्ट जा रहे अधिवक्ता को मारी गोली, पड़ोसी पर लगाया आरोप 

कोर्ट जा रहे अधिवक्ता को मारी गोली, पड़ोसी पर लगाया आरोप   

प्रयागराज। 
तहलका 24×7
             बदमाशों ने दिन-दहाड़े वकील को गोली मार दी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोर्ट जा रहे वकील को रोका। इसके बाद सीने में गोली मार दी। आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए।लोगों ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया। घटना सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याण शाह का पूरा गांव के पास की है।गोली लगने के बाद वकील करीब 20 मिनट तक जमीन पर तड़पते रहे। इस दौरान उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि गोली किसने मारी है।
लोग उनसे उनका नाम और पता पूछते रहे। उन्होंने किसी वकील पर आरोप लगाया है। बाइक और मोबाइल वहीं पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी थी। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुणावत, एसीपी पंकज लवानिया, एसीपी जंग बहादुर के साथ क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हमलावर एक बाइक पर तीन लोग आए थे। ओवरटेक कर वकील को रोका। फिर दो गोली मारकर प्रतापगढ़ मार्ग पर भाग गए। घर वालों ने बताया कि पड़ोसी के परिवार से जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है।
स्वरूप रानी हास्पिटल के डॉक्टर बद्री विशाल सिंह ने बताया कि पुलिस एक पेशेंट को लाई है जिनका नाम मानसिंह है उनके सीने में दो गन शॉट हैं। एक गोली अभी फंसी हुई है, ओटी में ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। उनकी स्थित अभी नाजुक है। ऑपरेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं डीसीपी गंगापार कुलदीप गुणावत ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे सोरांव के ददौली में गोली मारने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां पर मानसिंह को बाइक सवार अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जमीन की रंजिश बताई गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This