10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन,चौकी प्रभारी निलंबित,कोतवाल लाइन हाजिर

गोरखपुर। 
तहलका 24×7 
                जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर निगम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी ने उपनिरीक्षक दीपशिखा पर कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही,उदासीनता,स्वेच्छाचारिता का आरोप लगाते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इसके अलावा थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को बालिका हत्याकांड की जांच में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल परिसर से 10 वर्षीय बालिका के अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे थे।इसी क्रम में एसएसपी ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की है। मामले की विभागीय जांच जारी है।
Previous articleनगर पालिका को सीवरेज व जल निकासी कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये का बजट, शासन ने दी स्वीकृति
Next articleकांवड़ यात्रा: यूपी के 7 जिलों में शराब और मीट की दुकानें बंद, कई जगह प्याज-लहसुन पर भी रोक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?