इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त परिचारक हरिशंकर मिश्र को दी गई भावभीनी विदाई

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त परिचारक हरिशंकर मिश्र को दी गई भावभीनी विदाई

प्रयागराज। 
तहलका 24×7 
               इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परिसर स्थित दरभंगा हाल में सम्पत्ति विभाग द्वारा परिचारक पद से सेवानिवृत्त हुए हरिशंकर मिश्र के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों की आंखें नम हो गईं।समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर आशीष खरे रहे।
उन्होंने हरिशंकर मिश्र के समर्पित सेवाभाव,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा बढ़ाई है।सम्पत्ति अधिकारी राजीव पाण्डेय ने कहा कि श्री मिश्र का सरल स्वभाव, अनुशासन और कार्यशैली विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया,उनके सुखद,स्वस्थ एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में  सहायक कुलसचिव आशीष पाण्डेय,सहायक कुलसचिव अजय सिंह सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleपुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Next articleनगर पालिका को सीवरेज व जल निकासी कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये का बजट, शासन ने दी स्वीकृति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?