गाजीपुर : चार माह में दूसरी बार चोरी, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली
# क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से जनता परेशान, नहीं लग रहा चोरियों पर अंकुश
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से क्षेत्रीय लोग जहां भयभीत हैं वहीं खानपुर पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। बीतीरात खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर स्थित कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक बार फिर हाथ साथ कर दिया। सुबह विद्यालय प्रधानाध्यापक जब विद्यालय पहुँचे तो स्कूल की चहारदीवारी टूटा देख अवाक रह गए और जैसे ही विद्यालय अंदर पहुँचे तो देखा कि रसोईघर का ताला टूटा हुआ है औरं अंदर पड़े सभी सामान बिखरे हुए हैं।

















