गाजीपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सायकिल सवार युवक की मौत
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के उचौरी बाजार मे देर शाम सड़क दुर्घटना मे बीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी अजीज अहमद (20) पुत्र स्व. फारुख अहमद की अपने घर से साईकिल से क्षेत्र के उचौरी बाजार जाते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा हेक्सा MH 04JY2815 ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे अजीज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

















