ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जिले के सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सौंपा।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से गत 04 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो के मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के सम्बंध में की गई घोषणाओं पर आदेश निर्गत कराए जाए, ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायतों के साथ साथ अन्य रिक्त ग्राम पंचायतों के कार्य लिए जाए, कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को सेवा में समायोजित कराया जाए, राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त एवं अन्य निधियो में श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान मनरेगा से कराए जाय, ईपीएफ कटौती की धनराशि कर्मचारियों के यूएएन खाते में भेजी जाए, अनुमोदन से विरक्त ग्राम रोजगार सेवकों के अनुमोदन कराते हुए ग्राम पंचायतों में योगदान लिया जाए, ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, पूर्व के बकाया मानदेय भुगतान हेतु निर्देश जारी किये जाए तथा बिल बाउचर, मस्टर रोल पर अनिवार्य हस्ताक्षर व श्रमिकों की डिमांड ग्राम रोजगार सेवक से ही लिया जाय। प्रत्येक माह प्रदेश स्तर/जनपद स्तर पर समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक की तिथि निर्धारित कराए जाने जैसी प्रमुख माँगे है।

संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया ने बताया कि अभी इन्ही मांगो के लेकर 2 सितम्बर को जिले के सभी विकास खण्डों से खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को माँग पत्र भेजा गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष गण दिलीप कुमार आर्य, रमाशंकर, अभय सिंह, कमलेश यादव, आशीष कुमार, दिनेश कुमार राज, गीता कन्नौजिया, बसन्त मौर्य, दुर्गावती देवी, मन्जू देवी, कुशमलता, लक्ष्मी देवी, उर्मिला यादव, संगीता देवी, अशोक यादव, रामजी यादव समेत सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : राष्ट्र निर्माता अवार्ड से 21 शिक्षक हुए सम्मानित
Next articleडॉ सर्वपल्ली राधकृष्णन थे भारत के महान मनीषी- प्रो. बीके निर्मल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?