चलती कार में लगी भीषण आग, टोलकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
हौज टोल प्लाजा पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब टोल से गुजर रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।कार में महिला और बच्ची समेत पांच यात्री सवार थे।आग की लपटें उठते ही कार में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।बताया गया कि कार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण उसके सेंसर लॉक हो गए,जिससे दरवाजे नहीं खुल पा रहे थे।

कार में आग बढ़ती देख टोलकर्मियों ने बाहर से कार के दरवाजे खोलकर महिला,बच्ची समेत सभी पांच यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।यात्रियों को बाहर निकालने के बाद टोलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया।काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।


















