चोरी का आरोपित गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व बाइक बरामद

चोरी का आरोपित गिरफ्तार, नकदी,मोबाइल व बाइक बरामद

खुटहन,जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               खुटहन पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपित को शुक्रवार की भोर रसूलपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया।आरोपित की पहचान सरपतहां थाना क्षेत्र के जैनपुर उसरा निवासी रामलेस उर्फ मनोज के रुप में हुई।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक सोने का कंगन,चांदी की दो जोड़ी पायल,एक मोबाइल फोन,41,500 रुपये नकद तथा एक एचएफ डीलक्स बाइक बरामद करने का दावा किया।पुलिस के अनुसार बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित है।आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleसावन की हरियाली से सजा बाजार, महिलाओं की पहली पसंद बनीं हरी चूड़ियां और साड़ियां
Next articleप्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पर सह प्रशिक्षु महिला आईपीएस से उत्पीड़न का आरोप, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?