चोरी का आरोपित गिरफ्तार, नकदी,मोबाइल व बाइक बरामद
खुटहन,जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
खुटहन पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपित को शुक्रवार की भोर रसूलपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया।आरोपित की पहचान सरपतहां थाना क्षेत्र के जैनपुर उसरा निवासी रामलेस उर्फ मनोज के रुप में हुई।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक सोने का कंगन,चांदी की दो जोड़ी पायल,एक मोबाइल फोन,41,500 रुपये नकद तथा एक एचएफ डीलक्स बाइक बरामद करने का दावा किया।पुलिस के अनुसार बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित है।आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया।


















