छेड़खानी के मुकदमे से आहत आईटीआई छात्र ने यमुना में लगाई छलांग, वीडियो बनाकर महिला पर लगाए गम्भीर आरोप

छेड़खानी के मुकदमे से आहत आईटीआई छात्र ने यमुना में लगाई छलांग, वीडियो बनाकर महिला पर लगाए गम्भीर आरोप

जालौन। 
तहलका 24×7 
               जिले में छेड़खानी के मुकदमे से आहत आईटीआई छात्र ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र दो दिनों से लापता था।उसका शव घर से करीब 40 किलोमीटर दूर कालपी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में उतराता मिला।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान कदौरा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय लोकेंद्र अहिरवार के रुप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पड़ोस की एक महिला से विवाद के बाद उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।पुलिस ने मामले में शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसका चालान भी किया था।इसी बात से छात्र मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।आत्महत्या से पहले छात्र ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह रोते हुए खुद को निर्दोष बताते नजर आ रहा है।वीडियो में उसने कहा कि उसने महिला को “भाभी” कहकर संबोधित किया था,जिसके बाद महिला ने थप्पड़ मारते हुए उसके खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज करा दी।
छात्र ने वीडियो में कहा कि वह 21 साल का है और यदि उसे जेल जाना पड़ा तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उसने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की।बताते हैं कि राहगीरों ने कालपी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में शव उतराता देखा,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleलेखपाल भर्ती परीक्षा: प्रशासन अलर्ट मोड पर, बनाए गए 21 परीक्षा केंद्र
Next articleस्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को बनाया जाएगा नशा मुक्त क्षेत्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?