जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण प्रक्रिया में प्रयोग होने वाली सभी सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो तथा मानकों के अनुरुप ही उपयोग की जाए।

उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि लगभग 179 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। परियोजना के पूर्ण होने से जिला कारागार के संचालन में उल्लेखनीय गति आएगी।

जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। श्रमिकों से श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के संबंध में जानकारी ली और बढ़ती ठंड को देखते हुए मौके पर ही श्रमिकों के बीच कंबल वितरित किया।इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

















