जिलाध्यक्ष बनने पर नीरज सिंह का हुआ भव्य स्वागत

जिलाध्यक्ष बनने पर नीरज सिंह का हुआ भव्य स्वागत

# गजराज सिंह इंटर कॉलेज, जमुनिया में हुआ सम्मान समारोह

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             गजराज सिंह इंटर कॉलेज,जमुनिया में माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ,जौनपुर के नीरज सिंह को जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।विद्यालय परिवार एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अतुल कुमार सिंह तथा प्रधान लिपिक रवि प्रकाश सिंह ने नीरज सिंह का स्वागत करते हुए उनके संगठनात्मक कार्यों की सराहना की और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
स्वागत सभा में शिक्षक रामकृष्ण यादव,केशनाथ तिवारी,देवेंद्र तिवारी,पिंटू प्रसाद,सुजीत कुमार सिंह, रमेश चंद्र पाल,रामसरन यादव,आलोक कुमार विश्वकर्मा,सुरेंद्रनाथ समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleवीआईपी पार्टी की प्रदेश महासचिव अंजू बिन्द को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
Next articleगांव के लाल ने बढ़ाया जिले का मान, मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्राचार्य बने प्रो. डॉ. एके वर्मा का हुआ भव्य स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?