जेसीआई जौनपुर नगर की अग्रणी संस्था- माया टंडन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जेसीआई जौनपुर के ऊर्जावान अध्यक्ष डॉ संदीप पांडेय के नेतृत्व में सप्ताह चेयरमैन दिलीप सिंह और सदस्यों के सम्मिलित प्रयासों द्वारा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले जेसीआई सप्ताह का उद्घाटन नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टंडन के द्वारा फीता काटकर किया गया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जेसीआई संस्था सदैव इसके लिए तत्पर रहती है उन्होंने लगातार 7 दिनों तक मनाए जाने वाले इस जेसीआई सप्ताह के कार्यक्रमों की भी सराहना की। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधे रमण जयसवाल ने कहा कि यद्यपि जेसीआई वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करती है परंतु इस जेसीआई सप्ताह में लगातार 7 दिन तक हम विभिन्न प्रकार के सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम करते हैं। मंडल उपाध्यक्ष गौरव सेठ ने बताया कि इस सप्ताह में वृद्ध आश्रम में भोजन, ब्लड डोनेशन, डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए जागरुकता इत्यादि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जेसीआई संस्था करेगी।

















