जौनपुर : अग्निपथ को लेकर कांग्रेसियों ने शान्ति सत्याग्रह आंदोलन कर जताया विरोध
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के कोने कोने में विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी सोमवार की सुबह केराकत ब्लॉक अध्यक्ष लालता चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने संकट मोचन हनुमान मंदिर के समक्ष चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निकट शांति सत्याग्रह आंदोलन कर अग्निपथ योजना को लेकर अपना विरोध जताया।



















