प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी,ताला तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर
बीबीगंज, जौनपुर।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
क्षेत्र के परासिन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी शनिवार सुबह स्कूल खुलने पर हुई।

बताया गया कि चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के दो कमरों का ताला तोड़कर बिजली कनेक्शन के तार,कक्षाओं में लगे पंखे,एलईडी बल्ब,रसोईघर से भगौना,कड़ाही समेत अन्य बर्तन चोरी कर लिए।इसके अलावा विद्यालय परिसर से सटे आंगनबाड़ी केंद्र के रसोईघर का भी ताला काट दिया गया।वहां से भगौना,कड़ाही,बाल्टी,अन्य बर्तन,बोर्ड,बिजली के तार,बल्ब और अन्य विद्युत उपकरण भी चोरी कर लिए गए।

शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचीं प्रधानाध्यापिका मुन्नी कुमारी ने कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा तो घटना की जानकारी गांव के प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह तथा बीबीगंज पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरु कर दी है।चोरी की इस वारदात से विद्यालय और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


















