जौनपुर : अटेवा ब्लॉक इकाई महाराजगंज के अध्यक्ष बने संदीप यादव, महामंत्री प्रदीप

जौनपुर : अटेवा ब्लॉक इकाई महाराजगंज के अध्यक्ष बने संदीप यादव, महामंत्री प्रदीप

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              गडेरिहा इंटर कालेज मे अटेवा की बैठक में कार्यकारिणी का गठन जिला उपाध्यक्ष डा राजेश उपाध्याय के कुशल संचालन एंव उमानाथ यादव, लालमणि यादव के देखरेख में किया गया।जिला संयोजक चंदन सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक/कर्मचारी पुरानी पेंशन प्राप्ति के लक्ष्य की ज्वाला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु के नेतृत्व में आज पूरे देश में धधक रही है। यह हमारी एकता का ही परिणाम है कि तमाम दबाव एवं हित समूह हमारी बात को वरीयता देते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बनाए हुए हैं।
हो भी क्यों न?पुरानी पेंशन एक व्यक्ति के स्वर्णिम दिनों के दोहन के उपरांत बुढ़ापे में परिवार के सदस्यों को सेवा के लिए विवश करने वाला उपक्रम जो था। साध्य एवं साधन निश्चित है बस हमारी एकजुटता ही लक्ष्य प्राप्ति को सम्भव बना सकती है। जिला महामंत्री संदीप कुमार चौधरी ने कहा हमें सबका सम्मान करते हुए अपने लक्ष्य की दिशा में तन-मन-धन से समर्पित रहना है।
सनद रहे यदि खुद से नहीं हारे तो जीत निश्चित है। इंदु प्रकाश यादव ने सभी से संघर्ष जारी रखने की अपील की, टी एन यादव जी निजीकरण को देश के लिए अभिशाप बताया। अटेवा महाराजगंज ब्लॉक इकाई के संरक्षक रामपाल पाल ने कहा कि आज पेंशन की आवाज मात्र अटेवा ही उठा रहा है।आपको पेंशन मात्र अटेवा ही दिला सकता है। अटेवा महाराजगंज ब्लॉक इकाई के संयोजक और नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि महाराजगंज ब्लॉक अटेवा की राजधानी है। इस लिए यहां के साथियों को बहुत सक्रिय रहने की आवश्यकता है।
महाराजगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि 2004 के बाद के सभी कर्मचारी अटेवा के साथ है।और एक दिन अवश्य सफलता मिलेगी। महाराजगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी कुंवर सर्वेश प्रताप ने कहा कि अपने हक और सम्मान के लिए युवा कर्मचारियों को आगे आने की आवश्यकता है। महाराजगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष विवेक कुमार यादव ने कहा कि जल्द ही महाराजगंज ब्लॉक सक्रिय होगा और हमारी ब्लाक अटेवा के हर संघर्षों मे साथ है। मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि अटेवा जब से बना है एकमात्र मुद्दा लेकर चल रहा है।जिसके लिए सभी को सभी प्रकार की दूरियां मिटा कर अटेवा के साथ खडे हो।
 
बदलापुर ब्लॉक से विशिष्ट अतिथि के रूप में आए तेज तर्राक युवा साथी गौरव कुमार यादव ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों मे संगठन के संघर्ष की वजह से पेंशन बहाल हुई है। इस लिए जब तक अटेवा है तब तक पेंशन की आशा है और बताया कि आज की मीटिंग मे महाराजगंज ब्लाक के सभी विभागों से पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।।
सदर ब्लाक कार्यकारिणी में संयोजक संदीप कुमार यादव, महामंत्री प्रदीप कुमार यादव, संगठन मंत्री राकेश उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी कुंवर सर्वेश प्रताप, हेमंत कुमार गुप्ता, संरक्षक रामपाल पाल,प्रवक्ता कुंवर सर्वेश प्रताप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश पाल, कोषाध्यक्ष विवेक यादव, मंत्री अजीत यादव, संजय मौर्या, कार्यकारिणी सदस्य में रोहित यादव, रवींद्रनाथ, पवन यादव, पंकज यादव, रामकुमार आदि को मनोनीत किया गया।
 
बैठक की अध्यक्षता कर रहे चंदन सिंह ने कहा कि अटेवा के हर संघर्षों मे सभी शिक्षक कर्मचारी साथ खड़ा है और यह जंग हम अवश्य जीतेगे।इसी के साथ बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।बैठक कार्यक्रम में नवीन कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, राम शिरोमण पाल, राम बहादुर गौतम, संजय सरोज, अमरीश पाल, मिथिलेश यादव, बिजेंदर यादव, गौरव यादव, सुरेंद्र यादव, विजय कन्नौजिया, कृष्णन यादव, दीपक यादव सहित सैकड़ों अध्यापक साथी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : खुटहन ब्लाक प्रमुख, भाकिमो के जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य पर केस दर्ज
Next articleजौनपुर : कुलपति ने किया पार्क और सामुदायिक भवन का शिलान्यास 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?