जौनपुर : अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस

जौनपुर : अवैध बालू खनन की सूचना पर बेहड़ा पहुंची पुलिस

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 केराकत कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ा के मसौढ़ा मजरे में गोमती नदी के किनारे इन दिनों अवैध बालू खनन तेजी से किया जा रहा। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को जब पुलिस ने छापा मारा तो बालू खनन में लिप्त लोग ट्रैक्टर और जेसीबी को छोड़कर भाग गए।
बेहडा गांव निवासी अंतिम सिंह, अमित, अनूप एवं विकास आदि ग्रामीणों ने थानागद्दी पुलिस चौकी पर शिकायत की थी कि गोमती नदी की तराई में अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और थानागद्दी चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने फोर्स के साथ छापा मारा। मामले में चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना पर मौके पर गया था। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी भाग गए।
Previous articleजौनपुर : मेडिकल कालेज का विधायक ने किया निरीक्षण
Next articleजौनपुर : 33.40 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?