जौनपुर : आभूषण की दुकान व मिनी बैंक शाखा को चोरों ने बनाया निशाना
# एक लाख से अधिक नकदी और लैपटॉप उठा ले गए चोर
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत भगमलपुर के रामपुर तिराहे पर स्थित एक आभूषण की दुकान और उसके बगल संचालित मिनी बैंक शाखा को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बना दिया। पूरी वारदात सीसी टीवी में कैद है। शटर चाड़ कर भीतर घुसे दो की संख्या में चोर एक लाख से अधिक नकदी और लैपटॉप उठा ले गए। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की छानबीन में लगी हुई है।


















