जौनपुर : बीते दो जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाबत प्रशासन चौकन्ना

जौनपुर : बीते दो जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाबत प्रशासन चौकन्ना

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               बीते दो बार से जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई शहरों में हुए बवाल के चलते चौकन्ना प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को शाहगंज कोतवाली परिसर में शांति समिति के साथ बैठक की। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों की जानकारी प्रशासन को तत्काल देने की अपील की। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आपत्तिजनक पोस्ट करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा।

एसडीएम ने बैठक में आए गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में आपसी भाईचारा कायम करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्वक जुमा की नमाज अदा करके अपने घरों को जाएं और किसी के बहकावे में आकर किसी प्रदर्शन या जमावड़े का हिस्सा न बनें।

क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आपत्तिजनक पोस्ट को साझा करने से बचें, ताकि आपसी सौहार्द को ठेस न पहुंचे। बैठक में मौजूद बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद साकिब ने सभी मुसलमानों से शांति के साथ जुमा की नमाज अदा करने और किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान पर पूरा विश्वास है और सभी का फर्ज है कि भाईचारा कायम रखा जाए। बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Previous articleआजमगढ़ : पति-पत्नी का शव मिलने से फैली सनसनी, अपहरण कर हत्या का आरोप
Next articleजौनपुर : आभूषण की दुकान व मिनी बैंक शाखा को चोरों ने बनाया निशाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?