जौनपुर : आरके इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल कालेज ने निकाली तिरंगा यात्रा
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में नगर के अयोध्या मार्ग स्थित आरके इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ जेपी दूबे ने बताया कि संस्थान में ध्वजारोहण के पश्चात एक विशाल तिरंगा यात्रा निकली गई। कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए देशभक्ति के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा अयोध्या मार्ग स्थित आरके इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज से प्रारम्भ होकर जेसीज चौक, मेन रोड, कोतवाली चौक, एराकियाना चौक, पुराना चौक, घासमंडी चौराहा, पुरानी बाजार, आजमगढ़ रोड होते हुए कालेज परिसर में समाप्त हुआ।

















