जौनपुर : आशनाई में प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जौनपुर : आशनाई में प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

# घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

# पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को लिया हिरासत में

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव में बीती रात प्रेम प्रसंगों के चलते युवक की लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से पीट पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक की शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गईं। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ़ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा  दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी धनबली 22 पुत्र राम शकल  का थाना क्षेत्र के एक गांव की सजातीय युवती से काफ़ी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस संबंध से खुश नही थे। बीती रात जब दोनो थाना क्षेत्र के गांव में मिलने चले गए।
यह बात युवती के परिजनों को पता चली तो वह मौके पर जा कर युवक धनबली की लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से बुरी तरह पिटाई कर अपने घर ले कर चले गए। युवती ने यह बात जाकर युवक के परिजनों को बताई तो युवक धनबली के परिजन पुलिस को सूचना देते हुए युवती के घर पहुंचे। पुलिस मरणसन्न हो चुके युवक धनबली को रात में पीएचसी सोंधी ले गई जहां डाक्टर न होने पर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले गए जहां उपचार के दौरान धनबली की मौत हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चेचेरे भाई सरदार बिंद की तहरीर पर आरोपी जनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
                                              मृतक धनबली की फाइल फोटो
पुलिस कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मृतक युवक धनबली अविवाहित था तथा घर पर रहकर खेती का काम करता था। धनबली की पिता रामशकल की मौत बचपन में  हो चुकी है तथा माता प्रमिला की मौत तीन वर्ष पहले हुई थी।इस बारे मे सीओ चोब सिंह ने बताया की लतीफपुर गांव में एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते पिटाई की गई थीं अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गईं है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Previous articleअनुशासनहीनता व जनता में पुलिस की छवि धूमिल करने वाले सीओ को किया गया सस्पेंड
Next articleजौनपुर : सामूहिक विवाह को लेकर बैठक हुई सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?