अनुशासनहीनता व जनता में पुलिस की छवि धूमिल करने वाले सीओ को किया गया सस्पेंड

अनुशासनहीनता व जनता में पुलिस की छवि धूमिल करने वाले सीओ को किया गया सस्पेंड

# निलंबित क्षेत्राधिकारी को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया, पुलिस महकमे में खलबली

ललितपुर/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
              ललितपुर में तैनात क्षेत्राधिकारी (यातायात) विनोद कुमार शर्मा को शासन ने अनुशासन हीनता व जनता में पुलिस की छवि को धूमिल करने पर निलंबित कर दिया है। क्षेत्राधिकारी के निलंबिन की जानकारी लगने पर लापरवाह पुलिसकर्मियों में हडकंप मच गया। विनोद कुमार शर्मा को लखनऊ मुख्यालय अटैच किया गया है।पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। जनवरी 2022 में क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार की ललितपुर जिले में आमद हुई थी।
जिसके बाद उन्हें नाराहट सर्किल का क्षेत्राधिकारी बनाया गया था। उन्हीं के कार्यकाल के दौरान नाराहट सर्किल अंतर्गत थाना पाली में तैनात इंस्पेक्टर द्वारा एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आने के बाद इंस्पेक्टर सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोपी इंस्पेक्टर को प्रयागराज से गिरफ्तार कर ललितपुर लाया गया था, जिसे ललितपुर से न्यायालय में पेश किया गया था। उस समय क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार अपनी एसी वाली सरकारी गाड़ी में आरोपी इंस्पेक्टर को तीन घंटे तक बैठाये रखे थे। तब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में रहा था।
      इसके बाद कुछ महीने पहले ही मड़ावरा सर्किल में क्षेत्राधिकारी बनाकर भेजा गया था। वहां से कुछ दिनों बाद हटाकर यातायात क्षेत्राधिकारी बनाया गया था, अब शासन ने उन्हे निलंबित कर दिया है। सीओ विनोद कुमार शर्मा के कार्यकाल के दौरान अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने मड़ावरा सर्किल का दौरा किया था। उन्होने सीओ की कार्यप्रणाली और अनुशासनहीनता की शासन स्तर रिपोर्ट भेजी थी। यातायात सीओ पर हुई उक्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
Previous articleजौनपुर : रेलवे की लापरवाही व फर्जीवाड़े से यात्री हो रहे हलाकान
Next articleजौनपुर : आशनाई में प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?