जौनपुर : आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत आज़ादी के नारों से गूंजा कस्बा
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोसत्व के तहत हर घर तिरंगा झण्डा, घर- घर भारत का संविधान पहुँचाने, उसकी रक्षा- सुरक्षा व सम्पूर्ण भारत देश के मान- सम्मान, स्वाभिमान के लिए स्थानीय कस्बा खेतासराय में विभिन्न जगहों पर तिरंगे के साथ रैली निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयकारे से समूचा नगर गूंज उठा।

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की कड़ी में खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में शनिवार की सुबह तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जिसको प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। कॉलेज परिसर से निकलकर खुदौली ग्रामसभा व नौली ग्रामसभा में भ्रमण किया।इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। तिरंगा यात्रा गांव भ्रमण कर पुनः कॉलेज प्रांगण में आकर समाप्त हो गई। जहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट राजेश यादव, विनोद कुमार मिश्रा, रेखा यादव आदि लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा का संचालन प्रवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने किया।

वहीं दूसरी तरफ कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज व आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय के साथ संयुक्त रूप से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विद्यार्थी ने अमृत महोत्सव के तहत नगर में तिरंगा यात्रा निकाला यात्रा में शामिल आज़ादी के महा नायकों झांकी आकर्षक का केंद्र बनी रही उक्त विशालकाय यात्रा को थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा कॉलेज प्रांगण से निकलकर भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग होते हुए खुटहन रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुँचे। जहां से पुरानी बाजार रोड होते हुए पुनः प्रारम्भ स्थान विद्यालय प्रांगण में जाकर समाप्त हो गयी। झांकी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रूप में शुभम सोनी को प्रथम स्थान, भारत माता की झांकी में कहकशाँ को द्वितीय व चंद्रशेखर आज़ाद के रूप में हिमांशु व झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में इंशा की झांकी को तृतीय स्थान मिला। कॉलेज प्रागंण में तिरंगा यात्रा समाप्त हो गयी। सभी प्रतिभागी स्थान पाने वाले छात्र छात्रों को वीटी गर्ल्स कॉलेज की तरफ से 17 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, किश्वर सुलताना, विभा पांडेय, सफिया खान, सुरेंदर मिश्रा, राजेश राव, राजेश यादव, दिनेश यादव आदि लोगों ने यात्रा में सहयोग किया।

इसके पश्चात संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने संस्कृत में भाषण दिया आज़ादी के महानायकों को अनोखे अंदाज में याद किया तथा उनके बलिदानों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय सिंह ने आज़ादी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुकेश कुमार पाठक, डॉ अजय तिवारी, चंद्रवीर सिंह, अखिलेश मिश्रा, डॉ श्यामजीत पांडेय, विकास पांडेय आदि समस्त स्टाफ प्रशिक्षु छात्र मौजूद रहे।
आज़ादी के अमृत महोसत्व के अवसर पर शनिवार की देर दोपहर भारतीय जनता पार्टी के खेतासराय मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा की अगुवाई में नगर में तिरंगा यात्रा निकाला। जिससे समूचा कस्बा देश भक्ति गीतों से देर शाम तक गूँजता रहा। तिरंगा यात्रा खुटहन मार्ग पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से शुभारंभ होकर समूचा कस्बा भ्रमण किया तथा प्रारम्भ स्थान पर आकर देर शाम समाप्त हो गया। इस दौरान यात्रा में सम्मिलित अपने हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे और डी.जे. की मधुर ध्वनि पर थिरकते हुए चल रहे थे।

















