36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : प्रभानंद यादव प्रसपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर : प्रभानंद यादव प्रसपा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

# राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने पुराने कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रभानंद यादव को अपनी पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रभानंद यादव को यह जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। श्री यादव के मनोनयन से उनके समर्थकों ने खुशी जताई।

जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के पक्खनपुर ग्राम निवासी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता परमानंद यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के अनुमोदन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सिंह यादव ने पार्टी का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री यादव शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने जौनपुर जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर प्रभानंद यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त करके उन पर अपना भरोसा जताया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभानंद यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और संगठन को मजबूत बनाने में सभी का सहयोग लेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37245733
Total Visitors
828
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें # जोन को-आर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय...

More Articles Like This