जौनपुर : उदयपुर लोमहर्षक कांड से विहिप एंव बजरंग दल में आक्रोश

जौनपुर : उदयपुर लोमहर्षक कांड से विहिप एंव बजरंग दल में आक्रोश

# पुलिस की सक्रियता से पुतला दहन करने में हुए असफल तो ज्ञापन सौंप जताया आक्रोश

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
              राजस्थान के उदयपुर शहर में जिहादियों द्वारा एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या कर दिए जाने से आक्रोशित विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिघरा बाजार के तिराहे पर जिहादियों का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते पुतला दहन न कर पाने पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंप आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग किया।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष साधू तिवारी के नेतृत्व में उक्त तिराहे पर जमा हुए विहिप और बजरंगदल के दर्जनों कार्यकर्ता जिहादियों और आतंकियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिये। श्री तिवारी ने कहा कि हत्यारों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही कर उन्हें मृत्यु दंड दिया जाय। इसके अलावा जहाँ-जहाँ जिहादी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चाहे वह मदरसा ही क्यों न हो सबको नष्ट कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही किया जाय। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिन्दुओं की रक्षा और सुरक्षा में प्रशासन नाकाम साबित होते दिखा तो हम सभी चुप नहीं बैठेगे।

प्रदर्शन स्थल पर एसडीएम शाहगंज सतीश सिंह, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार और प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव मय फोर्स पहुंच उन्हें समझाने बुझाने में जुट गये। सड़क मार्ग से लाये जा रहे आतंक का मानक पुतला रास्ते में ही पुलिस उसे कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। जिसकी जानकारी होते ही एक बार फिर से कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। सीओ ने उन्हें समझाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन भी संवैधानिक दायरे में रहते हुए भारत माता की रक्षा का सजग प्रहरी होता है। आप लोग भी उसी दायरे में रहकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। कार्यकर्ताओं ने हिंदू हित को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम और सीओ को सौंपा। इस मौके पर बजरंग दल के ब्लाक अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभान गुप्ता, बृजेश दूबे, जिला सह मंत्री सुनील मौर्या, सह संयोजक गुलशन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : दो दिवसीय दिव्य पाठ हवन-पूजन व भण्डारे के साथ सम्पन्न
Next articleजौनपुर : युवक को खम्भे में बांधकर पीटने के आरोप में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?