जौनपुर : युवक को खम्भे में बांधकर पीटने के आरोप में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

जौनपुर : युवक को खम्भे में बांधकर पीटने के आरोप में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा बाजार में एक युवक को खंभे से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर किशोर युवक के पिता सत्यप्रकाश ने गुरुवार को मछलीशहर कोतवाली में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। जिसमें पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने में जुट गई है।गौरतलब है कि वायरल वीडियो मे कई लोग प्रेमी युवक को खंभे मे बांध कर दिनदहाड़े पीट रहे   है।

मामला आशनाई से जुड़ा होना बताया गया है। मीरगंज थाना के बंधवा बाजार निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग तिलौरा बाजार की एक लड़की से चल रहा था। बताया जाता है कि वह दो दिन पहले लड़की के साथ मछलीशहर घूमने गया हुआ था। जिसे लड़की पक्ष के कई लोग उन्हें वहां देख वहीं दोनों को पकड़ कर तिलोरा बाजार लाये। गुस्से से तिलमिलाए लड़की के परिजन युवक को पकड़ कर खंभे मे बांधकर पीटा। यह माजरा देख रहे कई लोग युवक की पिटाई करने मे जुट गये। जुटी भीड़ में से कुछ लोगो ने बीच बचाव भी किया। पिटाई से युवक घायल हो गया था। परिजनों द्वारा दो दिन पूर्व प्रेमी युवक को मछलीशहर पुलिस को सौंप दिया गया था। जहां युवक के परिजन व लड़की के परिजन इज्जत का हवाला देकर सुलह कर घर वापस हो गए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत मे आयी तो मामला दर्ज हुआ। इस संबंध में कोतवाल मछलीशहर देवानंद रजक ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर तिलोरा निवासी सुरेश कुमार पुत्र सियाराम, ज्ञान चंद पुत्र शिवनाथ व दीनदयाल पुत्र स्व. जोखू निवासी रामगढ़ व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तीनो की गिरफ्तारी कर लिया गया हैं।
Previous articleजौनपुर : उदयपुर लोमहर्षक कांड से विहिप एंव बजरंग दल में आक्रोश
Next articleजौनपुर : कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर बजरंग दल ने किया उग्र प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?