जौनपुर : उदयपुर लोमहर्षक कांड से विहिप एंव बजरंग दल में आक्रोश
# पुलिस की सक्रियता से पुतला दहन करने में हुए असफल तो ज्ञापन सौंप जताया आक्रोश
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
राजस्थान के उदयपुर शहर में जिहादियों द्वारा एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या कर दिए जाने से आक्रोशित विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिघरा बाजार के तिराहे पर जिहादियों का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते पुतला दहन न कर पाने पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंप आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग किया।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष साधू तिवारी के नेतृत्व में उक्त तिराहे पर जमा हुए विहिप और बजरंगदल के दर्जनों कार्यकर्ता जिहादियों और आतंकियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिये। श्री तिवारी ने कहा कि हत्यारों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही कर उन्हें मृत्यु दंड दिया जाय। इसके अलावा जहाँ-जहाँ जिहादी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चाहे वह मदरसा ही क्यों न हो सबको नष्ट कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही किया जाय। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिन्दुओं की रक्षा और सुरक्षा में प्रशासन नाकाम साबित होते दिखा तो हम सभी चुप नहीं बैठेगे।



















