जौनपुर : एक ही रात में चोरों ने बनाया पांच दुकानों को निशाना

जौनपुर : एक ही रात में चोरों ने बनाया पांच दुकानों को निशाना

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
              बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने में मशगूल है और रविवार की रात रेलवे क्रॉसिंग के बगल चोरो ने एक साथ पांच गुमटियों से ताला तोड़कर हजारों का सामान व नगदी पार कर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक गोड़िला फाटक बाजार में रोजाना की तरह दुकानदार रामलाल गौतम, ओमप्रकाश सोनी, पनकू मौर्या, अनिल चौहान, श्याम सुन्दर गुप्ता, अपनी दुकानें बंद कर रविवार की रात सभी अपने घर चले गए। अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने आए तो पता चला कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। दुकानदारों ने तुरंत इस घटना की सूचना 100 नम्बर पुलिस कों दिया घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई चोरी की घटना रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।
Previous articleजौनपुर : बदलापुर पुलिस ने किया बाइक चोरों का पर्दाफाश, एक कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?