जौनपुर : एक ही रात में चोरों ने बनाया पांच दुकानों को निशाना
शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने में मशगूल है और रविवार की रात रेलवे क्रॉसिंग के बगल चोरो ने एक साथ पांच गुमटियों से ताला तोड़कर हजारों का सामान व नगदी पार कर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया।

















