जौनपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जौनपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

# नवीन कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीआरपी इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को आयोजित किया गया।बीआरपी इण्टर कॉलेज के सभागार में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए महिला जिलाध्यक्ष के पद पर डॉ पूनम श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष के पद पर अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ सोनू सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल अनिल श्रीवास्तव, सह संगठन मंत्री मुकेश सहारा, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विश्वप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ दीपक, पत्रकार सहित कई चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुरेश अस्थाना ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु रहे।
Previous articleजौनपुर : एक ही रात में चोरों ने बनाया पांच दुकानों को निशाना
Next articleजौनपुर : स्मृति शेष कवयित्री गीता श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी काव्याजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?