जौनपुर : एक ही विद्यालय को हौसलाबुलंद चोरों ने बनाया पांचवी बार निशाना
# पांच बार चोरी होने के बाद भी पुलिस की शिथिलता देख ग्रामीणों में आक्रोश
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
धर्मापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रामपुर चौकियां में चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर स्पोर्ट्स कीट सहित हजारों का सामान पार कर दिया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने चोरी की लिखित सूचना शीतला धाम चौकियां पुलिस चौकी पर दे दिया है।

धर्मापुर ब्लॉक व लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रामपुर चौकियां में बीती देर रात में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्यालय का ताला तोड़कर उसमे रखा स्पोर्टस कीट, क्लास 7 में लगा एक पंखा, क्लास 1 व 2 में लगा दो पंखा खोल ले गए। मंगलवार को सुबह लगभग पौने दस बजे जब स्कूल पर शिक्षक पंहुचे तो देखा विद्यालय में चोरी हुई है। विद्यालय की कार्यवाहक प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुक्ति श्रीवास्तव ने चोरी की लिखित सूचना चौकी इंचार्ज शीतला चौकियां व खंड शिक्षा अधिकारी को दे दिया है।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुक्ति श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में पहली चोरी पिछले 19 अक्टूबर 2022 को, दूसरी चोरी 7 नवंबर 2022 तीसरी चोरी 21 नवंबर 2022 को, चौथी चोरी 19 दिसंबर को भी इसी विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा कमरों का ताला तोड़कर, फाइवर की कुर्सियां, एमडीएम का राशन व एलईडी लाइट सहित हजारो का सामान चोरी किया गया था। पुलिस को सूचना भी दिया गया था। पुलिस द्वारा मौके पर आकर छानबीन कर इतिश्री कर लिया गया। एक ही विद्यालय पर पांच बार चोरी होने से विद्यालय के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।इस मामले में पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज शीतला चौकियां चंदन राय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। छानबीन की जा रही है।

















