जौनपुर : एडीएम ने किया जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण
# 20 कर्मचारी रहे नदारद, वेतन रोकने के लिए डीएम ने की संस्तुति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजनीश राय ने बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जगप्रसाद मौर्या समेत 12 अधिकारी- कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं 13 कर्मचारी ऐसे मिले जो रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज नहीं करते। इन सभी पर कार्रवाई करते हुए कुल 20 कर्मचारियों का एक महीने का वेतन रोकने के साथ अन्य कर्मियाें का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की।

निरीक्षण के दौरान एडीएम भू-राजस्व ने पाया कि एएमए जग प्रसाद मौर्य, अभियन्ता अखिलेश सिंह और अमर बहादुर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव व अभिलाष कुमार, मनोज कुमार यादव, अवर अभियंता और शत्रुधन प्रसाद वर्मा, कर अधिकारी, जिला पंचायत जौनपुर कार्यालय में अनुपस्थित थे। साथ ही उपस्थिति में इनका नाम भी दर्ज नहीं था। इसपर सभी सातों लोगों के पूरे माह का वेतन पर रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी से की।

इसके अलावा लेखाकार राधेरमण यादव 28, 29 व 30 तक लगातार अनुपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारी धनंजय सिंह, वरिष्ठ लिपिक सविता श्रीवास्तव, कार चालक लल्लन प्रसाद यादव, वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार यादव, कनिष्ठ प्रो. अभय राम, कनिष्ठ लिपिक मीरा देवी, अनुचर सत्य नारायण उपाध्याय, स्वीपर नियाज अहमद, दफदरी बबीता श्रीवास्तव, अनुचर शारदा देवी, विशाल अनुपस्थित रहे। इसपर उन्होंने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक लगाए जाने की संस्तुति की है।



















