जौनपुर : दो पहिया वाहनों का चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

जौनपुर : दो पहिया वाहनों का चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देश पर एवं सीओ केराकत शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में कोतवाली केराकत थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत और क्राइम इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में बुधवार की शाम सरायबीरु चौराहे पर दोपहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस सघन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया एवं इस सघन चेकिंग अभियान से दुपहिया वाहन चालको में हड़कंप मच गया। इस सघन वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ सीओ केराकत शुभम तोदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, उपनिरीक्षक नान्हू यादव, हेड कांस्टेबल योगेश चौधरी, संतोष गिरी, शिव कुमार सिंह, सोहेल अहमद, कांस्टेबल रामजी यादव, देवेंद्र पाल आदि तैनात रहे।
Previous articleजौनपुर : सीएमओ ने किया सीएचसी मछलीशहर का औचक निरीक्षण
Next articleजौनपुर : एडीएम ने किया जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?