जौनपुर : एनएसएस शिविर में मतदाता स्वयंसेविकाओं को किया गया जागरूक
# स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मतदाता के योगदान पर हुई चर्चा
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
नगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविका मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मतदाता का योगदान सबसे ज्यादा होता है।तीसरे दिन की शुरुआत में स्वयंसेविकाओं ने सुरिस में कन्या प्राथमिक पाठशाला स्थित शिविर स्थल की साफ सफाई की।



















